Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: विधायक ने SBS कॉलेज में पुस्तकालय और चबूतरे का किया उद्घाटन, पठन-पाठन को मिलेगा बढ़ावा

Palamu: हुसैनाबाद के ​स्थानीय शहीद भगत सिंह महाविद्यालय जपला में बुधवार को बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम...

Palamu: MLA inaugurated library and platform at SBS College, education will get a boost

Palamu: हुसैनाबाद के ​स्थानीय शहीद भगत सिंह महाविद्यालय जपला में बुधवार को बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया. क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कॉलेज परिसर में आधुनिक पुस्तकालय और चबूतरे का फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया. ​इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थान में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा से जोड़ा जाए.

नए पुस्तकालय के बनने से शिक्षा बढ़ेगी गुणवत्ता 

उन्होंने कहा कि पुस्तकालय किसी भी शैक्षणिक संस्थान की आत्मा होता है. इस नए पुस्तकालय के बनने से छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करने में बड़ी मदद मिलेगी. हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं.” ​वहीं, कॉलेज के प्राचार्य अरबिंद कुमार सिंह ने संस्थान की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “कॉलेज परिसर में पुस्तकालय और चबूतरे का निर्माण छात्रों के पठन-पाठन और वैचारिक आदान-प्रदान के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

नया चबूतरा सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर मंच

परिसर का यह नया चबूतरा छात्रों को स्वस्थ परिचर्चा और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करेगा.​ उद्घाटन समारोह के मौके पर शिक्षाविद अंगद किशोर, दानदाता अशोक कश्यप,शिक्षक प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, प्रधान लेखा सहायक अंशुल सिन्हा, कंचन सिंह,ममता सिंह,बीरेंद्र कुमार, रंजन यादव समेत कॉलेज के कई अन्य कर्मी तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे.

ALSO READ : डोमचांच में स्व. आकाश पासवान को दी गई श्रद्धांजलि, शोक सभा में उमड़े ग्रामीण और जनप्रतिनिधि

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *