Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: कोल्हान रक्षा संघ ने BDO से मिलकर लंबित पेंशन एवं वन पट्टा वितरण की मांग उठाई

Chaibasa: कोल्हान रक्षा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नोआमुंडी प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी पप्पू रजक से...

BDO

Chaibasa: कोल्हान रक्षा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नोआमुंडी प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी पप्पू रजक से मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए विशेष रूप से लंबित पारिवारिक पेंशन मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा लंबित वन पट्टा वितरण की मांग रखी. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कोल्हान रक्षा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष डिबार जोको ने किया. उनके साथ महासचिव मानसिंह हेंब्रम, कोषाध्यक्ष जय सिंह हेंब्रम, झारखंड आंदोलनकारी सुखदेव हेंब्रम एवं सागु चरण हेंब्रम, सदस्य रविंद्र मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

आवेदन लंबे समय से लंबित हैं

प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ को बताया कि कई पात्र परिवारों की पारिवारिक पेंशन तथा वन अधिकार पट्टा के आवेदन लंबे समय से लंबित हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने इन मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन कराने का आग्रह किया. इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी पप्पू रजक ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि लंबित पारिवारिक पेंशन एवं वन पट्टा से जुड़े मामलों की समीक्षा कर पात्र लाभुकों को जल्द लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा. बैठक के बाद ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने के लिए कोल्हान रक्षा संघ की पहल की सराहना की. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन आगे भी क्षेत्र की जनता के अधिकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाता रहेगा. इस मौके पर दुधाकिला,लगाखुर्द, बड़ा केशजोरी,सिंदरीगुड़सु, कुर्पी,सरायकेला गांव के चन्द्रमोहन चातोम्बा ,सोनाराम चातोम्बा,रोजा लागुरी जिबंधर पान,राजू चौबेका,महादी गोपली,कैरा चातोम्बा,राम चातोम्बा,सोनाराम चातोम्बा,बाबलु जामुदा समेत अन्य उपस्थित थे.

AlsoRead:सरकार ने छात्रों से बात करने के लिए बनाई उच्च स्तरीय कमेटी, अधिसूचना थोड़ी देर में होगी जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *