Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह में चोरों के हौसले बुलंद: पूरी बाइक नहीं, अपाची का टायर ही खोल ले गए बदमाश, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Giridih: जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र के मनीकबाद गांव में चोरों ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने लोगों को हैरान और...

Giridih: जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र के मनीकबाद गांव में चोरों ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने लोगों को हैरान और पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब चोर सिर्फ बाइक या वाहन ही नहीं चुरा रहे, बल्कि घर के बाहर खड़ी बाइक के पार्ट्स तक खोलकर ले जा रहे हैं. ताजा मामला मनीकबाद गांव का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने रात के अंधेरे में घर के बाहर खड़ी अपाची बाइक का पूरा टायर खोलकर चोरी कर लिया और आराम से फरार हो गए.

गांव में चर्चा का माहौल गर्म

सुबह जब बाइक मालिक की नजर अपनी गाड़ी पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए. बाइक का एक टायर पूरी तरह गायब था. चोरों ने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि आसपास किसी को भनक तक नहीं लगी. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में चर्चा का माहौल गर्म हो गया और लोगों में आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. पहले मोटरसाइकिल चोरी होती थी, अब चोर वाहन के पुर्जों तक पर हाथ साफ करने लगे हैं. लोगों का आरोप है कि अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस से साफ जाहिर होता है कि उन्हें कानून का कोई डर नहीं रह गया है. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से सवाल पूछा है कि आखिर रात में गश्ती व्यवस्था कहां है? यदि गांवों में नियमित निगरानी होती तो चोर इतनी बेखौफ होकर इस तरह की वारदात को अंजाम नहीं दे पाते. लोगों ने मामले की तत्काल जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

त्वरित कार्रवाई की मांग

गांववासियों ने चेतावनी दी है कि यदि चोरी की घटनाओं पर जल्द अंकुश नहीं लगाया गया तो आम लोगों का पुलिस पर से भरोसा कमजोर होगा. ग्रामीणों ने रात में विशेष गश्त, संदिग्ध लोगों की निगरानी और चोरी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील की है. ग्रामीणों का कहना है कि अब हालत यह हो गई है कि घर के बाहर खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं है. चोरों के बढ़ते हौसलों ने पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है.

AlsoRead:News Wave Special : जनवरी से लेकर अब तक देश के कोने-कोने में भेजा गया झारखंड से 5.69 करोड़ मीट्रिक टन खनिज. खाते में आये 2581 करोड़

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *