Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: घर में खून से लथपथ मिला वृद्ध महिला का शव, हत्या की आशंका

Hazaribagh: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के पंकरी बरवाडीह गांव में शनिवार की सुबह एक वृद्ध महिला का शव घर के अंदर...

Hazaribagh: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के पंकरी बरवाडीह गांव में शनिवार की सुबह एक वृद्ध महिला का शव घर के अंदर खून से लथपथ अवस्था में मिला है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान 85 वर्षीय मंगनी मोसोमात, पति स्व. चौधरी साव के रूप में हुई है. ग्रामीणों की सूचना पर बड़कागांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं

महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट तथा डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

AlsoRead:EXCLUSIVE : कागजों में न पेड़ उगेंगे और न ही फाइलों में बनेंगे चेकडैम, ‘कैंपा फंड’ के अरबों रुपयों का होगा हिसाब, सरकार कसेगी वन अधिकारियों की नकेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *