News Wave Desk : छात्रों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने देशव्यापी अभियान के पहले चरण की घोषणा की है. अभियान नीट पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर की जायेगी. जिसकी शुरूआत 17 जून को राजस्थान के कोटा से की जायेगी. इसकी जानकारी कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी. जिसमें बताया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मार्गदर्शन और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ी, बेरोजगारी और सरकार की ओर से युवाओं के साथ लगातार हो रहे धोखे के खिलाफ एक देशव्यापी अभियान के पहले चरण की घोषणा की है.
किस दिन कहां होगा आयोजन
सोशल मीडिया में जानकारी दी गयी है कि कांग्रेस छात्रों, युवा संगठनों, शिक्षकों और परीक्षा घोटालों से सीधे प्रभावित सभी लोगों को एक साथ लाने के लिए बड़े छात्र सम्मेलनों की एक श्रृंखला आयोजित करेंगे. इसके तहत 17 जून को कोटा, 10 जुलाई को इलाहाबाद, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. अभियान का उद्देश्य लाखों युवा भारतीयों की मुश्किलों को उजागर करेना है. जिनका भविष्य पेपर लीक, परीक्षा की बढ़ती लागत और निष्पक्ष व पारदर्शी भर्ती और शिक्षा प्रणाली के कारण हुई है.
देशव्यापी होगा अभियान
जानकारी दी गयी है कि अभियान के तहत, पार्टी देशभर में एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, पीसीसी, डीसीसी और स्थानीय इकाइयों के माध्यम से बड़े पैमाने पर छात्रों तक पहुंचकर राहुल गांधी के आह्वान को दोहराएगी. फिजिकल और डिजिटल निमंत्रण, कैंपस में संपर्क, कोचिंग सेंटरों, विश्वविद्यालयों, स्कूलों और युवा केंद्रों पर बातचीत, सोशल मीडिया अभियान, लाइव स्क्रीनिंग और छात्रों के साथ सीधे संवाद का काम बड़े पैमाने पर किया जाएगा.


