बोकारो: पिंड्राजोरा जल संकट समाधान एवं प्रखंड बनाने की मांग को लेकर राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन

Bokaro: JLKM के केंद्रीय प्रवक्ता सह समाजसेवी डॉ. जयदेव कुमार महतो ने शुक्रवार को राजभवन रांची में राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की....

Bokaro: JLKM के केंद्रीय प्रवक्ता सह समाजसेवी डॉ. जयदेव कुमार महतो ने शुक्रवार को राजभवन रांची में राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पिंड्राजोरा पंचायत के विकास से जुड़े दो महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपे. पहले ज्ञापन में पिंड्राजोरा क्षेत्र में स्थित पत्थर खदान से पूरे गांव  को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु तैयार की गई. एक व्यवहारिक जलापूर्ति परियोजना प्रस्तुत की. ज्ञात हो कि डॉ. जयदेव कुमार महतो एक अमेरिका-रिटर्न जल वैज्ञानिक (Water Scientist) हैं. उन्होंने अपने पैतृक गांव पिंड्राजोरा, जो वर्तमान में गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है, के लिए पत्थर खदान आधारित स्थायी जल समाधान की विस्तृत परियोजना तैयार की है.

पिंड्राजोरा को प्रखंड का दर्जा प्रदान करने की मांग की गई

डॉ. महतो पिछले डेढ़ वर्ष से इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय विधायक से भी लगातार संपर्क कर इस योजना के क्रियान्वयन की मांग उठाई है. दूसरे ज्ञापन में पिंड्राजोरा को प्रखंड का दर्जा प्रदान करने की मांग की गई, ताकि क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें. जिससे क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सकेगा. माननीय राज्यपाल ने दोनों ज्ञापनों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई एवं सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. इस अवसर पर पिंड्राजोरा पंचायत के पूर्व मुखिया गोरा चाँद महतो एवं दीपक, कुमार महतो तथा प्रेम कुमार भी उपस्थित थे.

AlsoRead:झारखंड के युवाओं के लिए बड़ा अवसर: UK में मास्टर्स डिग्री के लिए मिलेगी 100% स्कॉलरशिप, CM हेमंत सोरेन का ऐलान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *