Click Here
Click Here

शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; ग्रामीणों और दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Gumla: सिसई थाना क्षेत्र के छरदा रोड स्थित एक मकान में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक भीषण आग लग गई. आग गौतम...

Gumla: सिसई थाना क्षेत्र के छरदा रोड स्थित एक मकान में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक भीषण आग लग गई. आग गौतम कुमार भगत के मकान में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें चारों तरफ फैल गईं. इस घटना में पीड़ित परिवार को करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है. हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लेने से करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति को बचा लिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही झामुमो नेता उमर फारूक अंसारी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत सिसई थाना और अग्निशमन विभाग को सूचित किया. सूचना मिलते ही सिसई थाना के सब-इंस्पेक्टर कृष्ण पासवान और दमकलकर्मी दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे.

ग्रामीणों और दमकल की मदद से आग पर पाया गया काबू

मकान से उठती आग की लपटों को देख स्थानीय ग्रामीण भी मदद के लिए आगे आए. दमकलकर्मियों और ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए पास के ही एक कुएं में तुरंत मोटर चालू की और पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया. समय रहते की गई इस कार्रवाई से जान-माल का बड़ा नुकसान होने से बच गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: खंडोली पर्यटन स्थल को मिली नई सौगात, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने किया नई बोट का उद्घाटन

पीड़ित परिवार ने मुआवजे की लगाई गुहार

इस आगलगी में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक चोट पहुंची है. घटना में घर में रखे अनाज, पैसा, कपड़ा एवं अन्य सामग्री जलकर राख हो गई. इस आकस्मिक हादसे से पीड़ित परिवार के सामने गुजर-बसर का संकट खड़ा हो गया है. पीड़ित परिवार ने स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग से गुहार लगाई है कि घटना का उचित आकलन करते हुए उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस नुकसान से उबर सकें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *