Hazaribagh : कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र स्थित छड़वा डैम मैदान के समीप रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही कटकमसांडी थाना प्रभारी विट्टू रजक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया.
पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. मृतक की पहचान एवं मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है. घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की है.
Home » झारखण्ड » हज़ारीबाग » हजारीबाग: छड़वा डैम मैदान के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
हजारीबाग: छड़वा डैम मैदान के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Hazaribagh : कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र स्थित छड़वा डैम मैदान के समीप रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके...
सम्बंधित ख़बरें
