रांची: धुर्वा में जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे पुल के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से रविवार की सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सुप्रसिद्ध जगन्नाथपुर मंदिर के...

Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से रविवार की सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सुप्रसिद्ध जगन्नाथपुर मंदिर के ठीक पीछे स्थित एक पुल के नीचे से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. सुबह-सुबह शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. मृतक का नाम मनोरंजन सिंह है, वो धुर्वा पानी टंकी महावीर मंदिर के समीप के रहने वाले हैं

सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा शव:

जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह जब कुछ स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, तब उनकी नजर पुल के नीचे पड़े एक शव पर पड़ी. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना धुर्वा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही धुर्वा थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए.

हत्या या दुर्घटना? पुलिस हर पहलू पर कर रही जांच:

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पुलिस ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. पुलिस हत्या और दुर्घटना, दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों के बीच इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं कि व्यक्ति की मौत कहीं और करके शव को यहां लाकर फेंका गया है या फिर यह कोई हादसा है. फिलहाल, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है ताकि कुछ सुराग हाथ लग सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *