Click Here
Click Here

झारखंड और बिहार के सियासी गलियारे से महाधमाका : बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही का इस्तीफा

Patna : बिहार की सियासत और कानूनी हलकों से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है....

Patna : बिहार की सियासत और कानूनी हलकों से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. सबसे भरोसेमंद कानूनी सिपहसालार और राज्य के महाधिवक्ता प्रशांत कुमार शाही (पीके शाही) ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस बड़े फैसले के बाद पटना से लेकर रांची तक के प्रशासनिक और राजनीतिक महकमे में जबरदस्त खलबली मच गई है. इधर झारखंड में भी महाधिवक्ता राजीव रंजन के इस्तीफा दिए जाने की सूचना है.

शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं

पीके शाही सिर्फ बिहार के सर्वोच्च विधि अधिकारी ही नहीं, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी और उनके पिछले कार्यकाल में सूबे के शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं. सरकार के कई नीतिगत और कानूनी फैसलों में उनकी भूमिका हमेशा ‘संकटमोचक’ जैसी रही है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

उनके इस अचानक इस्तीफे के पीछे की असली वजह अभी सामने नहीं आई हैं. जिसने बिहार की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस अहम संवैधानिक पद पर सम्राट सरकार अगला दांव किस पर खेलती है. पिछली बार 13 जनवरी 2023 को तत्कालीन महाधिवक्ता ललित किशोर ने अपने पद से इस्तीफा दिया था. जिसके बाद बिहार सरकार ने पी.के. शाही को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया था.

 

ALSO READ : मंत्री के काफिले में शामिल चार-चार गाड़ियां, सभी एक साथ बीमार !

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *