मंत्री के काफिले में शामिल चार-चार गाड़ियां, सभी एक साथ बीमार !

Ranchi : जनता का कल्याण करने वाले झारखंड के कल्याण विभाग में इन दिनों कल्याण मंत्री के वीआईपी वाहनों का स्वास्थ्य बिगड़ा...

Ranchi : जनता का कल्याण करने वाले झारखंड के कल्याण विभाग में इन दिनों कल्याण मंत्री के वीआईपी वाहनों का स्वास्थ्य बिगड़ा हुआ है. विभागीय मंत्री के काफ़िले में शामिल चार-चार गाड़ियां एक साथ बीमार पड़ गई हैं. जिन्हें ठीक कराने के लिए विभाग को बकायदा कोटेशन आमंत्रण सूचना’ (टेंडर) जारी करना पड़ा. इस सूचना को देखकर तो यही लगता है कि कल्याण मंत्री की गाड़ियां सड़कों पर कम और भगवान भरोसे ज़्यादा दौड़ रही थीं.

मोबिल गायब, ब्रेक ढीले

सरकारी दस्तावेज़ के मुताबिक, जिन चार लग्जरी गाड़ियों (JH01-EV-9083, JH01-EV-8463, JH01-BS-3521, और JH01-EP-6639) की मरम्मत होनी है, उनकी हालत किसी खटारा बस से कम नहीं लग रही. सभी वाहनों में बुनियादी चीज़ें जैसे—मोबिल, मोबिल फिल्टर, एयर फिल्टर, डीजल फिल्टर और 20-20 लीटर एड ब्लू तो बदला ही जाना है.

घिस चुका है ब्रेक पैड

किसी गाड़ी का ब्रेक पैड घिस चुका है, तो किसी का क्लच काम नहीं कर रहा. हद तो यह है कि एक गाड़ी के आगे का पूरा शीशा (विंड शील्ड) ही टूटा हुआ है और वाइपर ब्लेड तक नदारद है. गाड़ी संख्या 3521 की हालत सबसे खस्ता है. इसमें सस्पेंशन, सोकर, मेडगार्ड, फुटरेस्ट और हेडलाइट तक सब कुछ नया डालना पड़ रहा है.

 

ALSO READ : News Wave Special : सरकार का नया किराना मिशन: सुतरी से लेकर काजू फ्राई और ग्रीन टी तक, साहबों की हर ज़रूरत होगी पूरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *