Chaibasa: विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में रेलवे कर्मचारियों सहित 60 बटालियन सीआरपीएफ के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया.
कार्यक्रम का शुभारंभ सीनियर डीओएम मुनीब पाठक द्वारा रक्तदान कर किया गया. इसके बाद बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जवानों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया. शिविर का उद्देश्य रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना तथा लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना था.
एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचा सकता है
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. मिश्रा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है. एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद लोगों का जीवन बचा सकता है. उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की.
शिविर के दौरान रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य समिति, चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल, भारतीय रेल तथा 60 बटालियन सीआरपीएफ के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.
आयोजकों ने रक्तदान शिविर की सफलता में योगदान देने वाले सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया.
Also Read: ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर घायल, थाना प्रभारी ने 10 मिनट में हटाया सड़क जाम
डॉ. एस.के. मिश्रा ने क्या कहा
रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है. स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए.


