Click Here
Click Here

हजारीबाग बार एसोसिएशन को बड़ा झटका, वरीय अधिवक्ता विश्वंभर नाथ सहाय का निधन, 15 जून को न्यायालय कार्य से अलग रहेगे अधिवक्ता

Hazaribagh : हजारीबाग बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता अखौरी विश्वंभर नाथ सहाय का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके...

Hazaribagh : हजारीबाग बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता अखौरी विश्वंभर नाथ सहाय का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से बार एसोसिएशन समेत पूरे विधि जगत में शोक की लहर दौड़ गई. जानकारी के अनुसार, विश्वंभर नाथ सहाय का इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. शनिवार, 13 जून को उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर रांची से हजारीबाग स्थित आवास लाया गया, जहां सैकड़ों अधिवक्ताओं, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य विश्वंभर नाथ सहाय के निधन से शोक का माहौल

बताया जाता है कि वे पहले सरकारी सेवा में कार्यरत थे. सेवानिवृत्ति के बाद वर्ष 1997 में बार एसोसिएशन से जुड़कर वकालत शुरू की और लंबे समय तक न्यायिक क्षेत्र में अपनी सेवाएं दीं. बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें एक नेक, मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनका निधन अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि उनके अनुभव, व्यवहार और मार्गदर्शन को हमेशा याद किया जाएगा. बार एसोसिएशन के प्रभारी संयुक्त सचिव कुणाल कुमार ने बताया कि स्वर्गीय विश्वंभर नाथ सहाय की स्मृति में 15 जून को बार एसोसिएशन परिसर में शोक सभा का आयोजन किया जाएगा. शोक सभा के बाद सभी अधिवक्ता सम्मान स्वरूप न्यायिक कार्य से स्वयं को अलग रखेंगे. उनके निधन से अधिवक्ता समुदाय के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी शोक का माहौल है.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *