Click Here
Click Here

कोकर में पानी भरने गई आदिवासी महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर चाकू से हमला कर आंख फोड़ा 

Ranchi: राजधानी के सदर थाना क्षेत्र के कोकर गढ़ाटोली (शांति नगर) में शनिवार को पानी भरने गई एक आदिवासी महिला से शनिवार...

Ranchi: राजधानी के सदर थाना क्षेत्र के कोकर गढ़ाटोली (शांति नगर) में शनिवार को पानी भरने गई एक आदिवासी महिला से शनिवार को वहीं का युवक परवेज अंसारी उर्फ काली ने छेड़छाड़ किया. विरोध करने चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. हमले में महिला का आंख काफी  क्षतिग्रस्त हो गया है. महिला के शोर मचाने पर आरोपी हाथ में चाकू व ब्लेड लहराते हुए पूरी बस्ती को जान से मारने की धमकी देता रहा, जिसका स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया है. पीड़िता ने इस संबंध में सदर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने महिला का अस्पताल में इलाज कराया. 

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार गढ़ाटोली शांति नगर निवासी महिला शनिवार को जब अपने घर के लिए पानी भरकर लौट रही थी, तभी शांति नगर मदरसा के पास रहने वाले परवेज अंसारी उर्फ काली नामक युवक ने उसे अकेले देखकर रास्ता रोक लिया. आरोपी महिला के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ करने लगा. जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने अचानक जेब से चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया. चाकू सीधे महिला की आँख के पास लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी. 

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Read Also: जामताड़ा: विश्व रक्तदाता दिवस पर सेंट एंथोनी स्कूल में रक्तदान शिविर, 18 यूनिट रक्त संग्रहित

मुहल्ले वालों को भी धमकाया

चीख-पुकार सुनकर जब बस्ती के लोग पीड़िता को बचाने के लिए दौड़े, तो आरोपी परवेज अंसारी का हौसला और बढ़ गया। वह हाथ में चाकू और ब्लेड लहराते हुए पूरी टोली के लोगों को गंदी-गंदी गालियां देने लगा और सबको जान से मारने की धमकी दी. स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी चिल्ला रहा था कि जिसे जो उखाड़ना है उखाड़ लो, केस करना है तो केस करो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. दहशत के बीच कुछ स्थानीय युवकों ने आरोपी की इस करतूत का अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *