Koderma: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ की टीम द्वारा रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान किया गया. इस अवसर पर सहायक कमांडेंट दिवाकर कुमार कर्ण एवं सहायक कमांडेंट (अग्नि) पी. सी. शर्मा के नेतृत्व में जवानों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया.
जवानों ने लोगों को जागरूक करने का लिया संकल्प
कार्यक्रम में निरीक्षक (अग्नि) कुमार दिवाकर सहित प्रधान आरक्षक पी. एन. यादव, रौशन कुमार, पी. एस. नायडू, पी. ए. नायडू, डी. के. मांझी एवं मनोज कुमार समेत अन्य जवान उपस्थित रहे. अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है. विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जवानों ने नियमित रूप से रक्तदान करने तथा लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया.
यह भी पढ़ें: कोडरमा: चंदवारा में दहेज मुक्त जागरूकता अभियान, पदाधिकारियों का किया गया चयन


