Chaibasa: जिला उपायुक्त ने रविवार को खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत बड़ा गुन्टिया पंचायत भवन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पंचायत भवन के सुदृढ़ीकरण कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
भवन सुविधाओं को बेहतर बनाने का निर्देश
उपायुक्त ने पंचायत भवन की सभी खिड़कियों में पर्दे एवं मच्छररोधी जाली (मॉस्किटो नेट) लगाने का निर्देश दिया. साथ ही भवन के सभी कमरों के बाहर नेम प्लेट लगाने को कहा, ताकि आमजन को कार्यालय एवं कक्षों की पहचान करने में सुविधा हो सके.
सौंदर्यीकरण पर जोर
उन्होंने पंचायत भवन परिसर को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने के लिए पेड़-पौधे एवं गमले लगाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि पंचायत भवन का वातावरण आम लोगों के लिए साफ-सुथरा और सुविधाजनक होना चाहिए.
Also Read: कोडरमा: चंदवारा में दहेज मुक्त जागरूकता अभियान, पदाधिकारियों का किया गया चयन
शौचालय निर्माण के निर्देश
निरीक्षण के दौरान महिला एवं पुरुषों के लिए भारतीय शैली तथा वेस्टर्न शैली के पृथक शौचालयों के निर्माण का निर्देश भी दिया गया. इसके अलावा पंचायत भवन के समक्ष पेवर्स ब्लॉक लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया.
बुनियादी सुविधाओं पर फोकस
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत भवन में उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए, ताकि ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल सके. उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर भी जोर दिया.


