कोडरमा: दो बाइकों की टक्कर में महिला समेत दो घायल, सदर रेफर

Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपचो के समीप रविवार को दो बाइकों में हुई टक्कर में एक महिला समेत दो...

Koderma
घायल महिला

Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपचो के समीप रविवार को दो बाइकों में हुई टक्कर में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार फुलवा देवी (उम्र 50 वर्ष) अपने पुत्र के साथ अपाची बाइक से जयनगर की ओर जा रही थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार R-15 बाइक ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

हादसे में फुलवा देवी तथा आर-15 बाइक सवार मरकच्चो के मोहगाय निवासी मुशाहिद खान गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही थाना के एएसआई कमल तांती पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद फुलवा देवी और मुशाहिद खान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: SIR को लेकर झामुमो ने कसी कमर, BLA-2 प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *