Click Here
Click Here

पत्नी से विवाद के बाद होमगार्ड जवान ने नदी में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जान

Bokaro: बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के एक होमगार्ड जवान बादल महतो ने नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की. पति-पत्नी...

Home Guard
होमगार्ड को बोकारो सदर अस्पताल में किया गया भर्ती

Bokaro: बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के एक होमगार्ड जवान बादल महतो ने नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की. पति-पत्नी में विवाद के बाद पत्नी ने महिला थाना में उनके खिलाफ आवेदन दिया था. इसको लेकर थाना से काउंसिलिंग के लिए बुलावे पर बादल महतो थाने पहुंचे थे. परिजनों के मुताबिक काउंसिलिंग के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया, कि बादल महतो थाने से निकलकर सीधे नदी की ओर दौड़ पड़ा.

पुलिस ने दिखाई तत्परता, सदर अस्पताल में भर्ती

जैसे ही बादल महतो के थाना से निकल कर दौड़ा, पीछे-पीछे पुलिस टीम भी दौड़ पड़ी. बादल महतो ने नदी में छलांग लगा कर जान देने की कोशिश की. इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें बचा लिया. आनन-फानन में जवान को बोकारो सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक जवान की हालत अब स्थिर है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

परिजनों का कहना है कि 6 माह पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था. जिसके कुछ माह बाद से पति-पत्नी में अनबन शुरू हो गया. इसी को लेकर पत्नी ने थाना में आवेदन दिया था, जिसकी काउंसिल के लिए दोनों को थाना बुलाया गया था, जिससे नाराज होकर बादल ने अपनी जान देने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें: उलगुलान मोर्चा अध्यक्ष मुकेश मुंडा ने की भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु को स्मार्ट विलेज बनाने की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *