Click Here
Click Here

वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य में लगी हाईवा वाहनों पर डीटीओ का शिकंजा

Bokaro: कसमार प्रखंड क्षेत्र के बगियारी में शनिवार देर शाम बोकारो जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज ने छापेमारी अभियान चलाया. इस अभियान...

Bokaro: कसमार प्रखंड क्षेत्र के बगियारी में शनिवार देर शाम बोकारो जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज ने छापेमारी अभियान चलाया. इस अभियान में वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे सिक्स-लेन सड़क निर्माण कार्य में नियमों को ताक पर रखकर चल रहे पांच हाईवा वाहनों को जब्त कर लिया गया. जबकि तीन छाई लदे वाहनों पर ऑनलाइन चालान भी काटा गया. डीटीओ ने एक विशेष टीम के साथ कसमार प्रखंड में यह कार्रवाई की.

ओवरलोडिंग और बिना कागजात चल रहे थे वाहन

डीटीओ ने छाई लदे आठ हाईवा वाहनों को ओवरलोडिंग, बिना वैध कागजात और बिना ट्रांजिट पास के पकड़ा. सभी जब्त वाहनों पर जुर्माना लगाया गया है. जांच के दौरान पाया गया कि एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य में लगी अधिकांश हाईवा गाड़ियां अपनी तय क्षमता से कहीं अधिक छाई लादकर चल रही थीं. परिवहन विभाग की टीम ने बताया कि जांच में कई गाड़ियों के पास ट्रांजिट पास नहीं मिला, जिसके बाद उन्हें तुरंत जब्त कर कसमार थाने को सुपुर्द कर दिया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: पत्नी से विवाद के बाद होमगार्ड जवान ने नदी में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जान

बाहरी राज्यों के वाहनों पर भी कार्रवाई

छापेमारी में यह बात सामने आई कि एक्सप्रेस-वे के काम में बड़े पैमाने पर झारखंड के बाहर बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ नंबर वाले हाईवा वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इनमें से कई वाहनों के पास न तो झारखंड राज्य के वैध परमिट थे और न ही आवश्यक टैक्स संबंधी दस्तावेज. टीम ने स्पष्ट किया कि बाहरी राज्यों के वाहनों द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी. ऐसे सभी वाहनों को चिन्हित कर उन पर दोहरा जुर्माना लगाया गया है. मौके पर कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार भी मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *