Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा : बाईसाईं टोला में लगा 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति बहाल

Chaibasa : बंदगांव प्रखंड के लंडुपदा पंचायत के बाईसाईं टोला में आकाशीय बिजली गिरने से खराब हुए 25 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान...

Chaibasa : बंदगांव प्रखंड के लंडुपदा पंचायत के बाईसाईं टोला में आकाशीय बिजली गिरने से खराब हुए 25 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 63 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है. इससे गांव में बिजली आपूर्ति बहाल होने के साथ ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है. जानकारी के अनुसार, बिजली गिरने से पुराना ट्रांसफार्मर खराब हो गया था. जिसके कारण पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित थी. इस समस्या की जानकारी समाजसेवी बैद्यनाथ गोप ने स्थानीय मुखिया कुश पुरती को दी. इसके बाद मुखिया ने गांव की बढ़ती आबादी और बिजली की आवश्यकता को देखते हुए बिजली विभाग से अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर की मांग की.

लो वोल्टेज की समस्या होगी दूर

मुखिया की पहल पर बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 केवीए की जगह 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया और उसे स्थापित कर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी. ग्रामीणों का कहना है कि नए ट्रांसफार्मर से अब लो वोल्टेज की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाएगी. ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुखिया कुश पुरती एवं बिजली विभाग का आभार जताया.
इस अवसर पर राजेश गोप, नंदलाल सिजुई, गणेश सिजुई, केसब गोप, घनश्याम दांगील, प्रकाश गोप, नन्दलाल भगत, हिन्दू सिजुई, मानकी सिजुई, बुधराम गोप सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे.

 

ALSO READ : अवैध पेड़ कटाई केस की सुनवाई टली, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगी जांच रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *