Click Here
Click Here
Click Here

शराब पीने के दौरान हुए विवाद में व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या मामले में, आरोपी गिरफ्तार

पलामू: जिले के पाण्डु थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए आपसी विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर तीन अपराधियों ने...

पलामू: जिले के पाण्डु थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए आपसी विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर तीन अपराधियों ने एक व्यक्ति की पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी थी इस मामले का खुलासा करते हुए विश्रमपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चिरंजीव कुमार ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड के एक आरोपी उमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं.

कोल्डड्रिंक से कुल्ला करने पर बढ़ा था विवाद

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी और मुख्य आरोपी उमेश सिंह के स्वीकारोक्ति बयान के अनुसार, घटना की रात सभी आरोपी और मृतक एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे. शराब पीने के दौरान ही मृतक ने कोल्डड्रिंक से कुल्ला कर दिया, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई. यह मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश भी एक बड़ी वजह थी. इससे पहले एक पार्टी के दौरान मृतक ने आरोपी विकास सिंह के घरवालों के साथ मारपीट की थी. शराब के नशे में इस पुरानी बात को लेकर विवाद और ज्यादा गहरा गया. इसके बाद आरोपी उमेश सिंह, विकास सिंह और अभिषेक कुमार सिंह ने मिलकर उस व्यक्ति को घेर लिया और भारी पत्थर से सिर व चेहरे पर लगातार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

पुलिस ने एक को दबोचा, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने तकनीकी शाखा और मानवीय सूचनाओं के आधार पर छापेमारी कर ग्राम बेलहरा (टोला लोमड़ीडीह) निवासी आरोपी उमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. वहीं, घटना में शामिल अन्य दो फरार आरोपियों विकास सिंह और अभिषेक कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस ने मौके से मृतक का टूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

ALSO READ: रांची पुलिस की पहल : DPS स्कूल में छात्रों को सिखाया नशामुक्ति, साइबर सेफ्टी और ट्रैफिक नियमों के पाठ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *