Ranchi : बड़गाईं अंचल में राजस्व कर्मचारी रहते हुए अपने पद का दुरूपयोग और भ्रष्टाचार करने के आरोपी भानु प्रताप प्रसाद को बड़ी राहत मिली है. सोमवार को भानु प्रताप की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने भानु की याचिका स्वीकार करते हुए उसे जमानत दे दी. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में भानु की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. भानु प्रताप ने जिस मामले में सुप्रीम कोर्ट से बेल मांगी है वह एसीबी की कांड संख्या 13/2024 है.
इस केस में आरोपी बनाए जाने के बाद भानु प्रताप प्रसाद ने एसीबी की विशेष कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट से भी बेल मांगी थी लेकिन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने उसे बेल देने से इंकार कर दिया. भानु प्रताप प्रसाद बड़गाईं अंचल से जुड़े उस केस में भी आरोपी है जिसकी जांच ED कर रही है.

ALSO READ : रांची में हल्की बारिश से ही नरक बन जाता है सेवा सदन मार्ग, भड़के विधायक सीपी सिंह, नगर आयुक्त को लिखा पत्र


