Click Here
Click Here

मानसून की धमाकेदार एंट्री: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट

Ranchi: देश में आगे बढ़ रहे दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 15 जून को झारखंड के कुछ और हिस्सों में अपनी दमदार दस्तक दे...

Ranchi: देश में आगे बढ़ रहे दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 15 जून को झारखंड के कुछ और हिस्सों में अपनी दमदार दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों में मानसून पूरे राज्य को कवर कर लेगा. फिलहाल राज्य में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है. पिछले 24 घंटों में राजधानी रांची सहित कई इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है, जबकि कुछ जगहों पर भारी बौछारें भी पड़ी हैं. हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी देखी जा सकती है, जिसके बाद तापमान स्थिर रहेगा.

यह भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव : मिशन 2026 पर निकले प्रणव झा, राजद को साधने पटना पहुंचे, माले ने दिया पावर बूस्टर

add1

पिछले 24 घंटों का हाल: कहां कितनी हुई बारिश

पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे ज्यादा बारिश रांची के बीएयू कांके इलाके में दर्ज की गई, जहां 86.4 मिलीमीटर पानी बरसा. डाल्टनगंज में पारा सबसे हाई रहा, यहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लातेहार में न्यूनतम तापमान सबसे कम यानी 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने 15 से 21 जून तक के लिए अलर्ट जारी किया है. 15 और 16 जून को उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर, 17 जून को दक्षिणी व मध्य भागों में, और 18 से 21 जून के दौरान पूरे राज्य में कहीं-कहीं पर गरज-चमक (वज्रपात) के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. ऐसे में मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान समझौते पर बोले PM मोदी: ‘उम्मीद है कि इससे दुनिया में आएगी स्थिरता, सहमति का स्वागत’

अगले 6 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

• 15 और 16 जून: उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
• 17 जून: राज्य के दक्षिणी और उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
• 18 से 21 जून: मानसून की सक्रियता बढ़ने से पूरे राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का दौर जारी रहेगा.

 

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

• जमशेदपुर: 37.8 डिग्री सेल्सियस
• बोकारो थर्मल: 38.1 डिग्री सेल्सियस
• चाईबासा: 38.0 डिग्री सेल्सियस
• सराइकेला: 38.2 डिग्री सेल्सियस
• पाकुड़: 36.6 डिग्री सेल्सियस
• खूंटी और लोहरदगा: 34.8 डिग्री सेल्सियस
• रांची: 34.0 डिग्री सेल्सियस
• लातेहार: 31.4 डिग्री सेल्सियस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *