Click Here
Click Here
Click Here

घर से बिना बताए विशाखापट्टनम गए तीन लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

Simdega: जिला पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महाबुआंग थाना क्षेत्र से लापता हुए तीन...

Simdega: जिला पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महाबुआंग थाना क्षेत्र से लापता हुए तीन नाबालिग लड़कों को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से सकुशल बरामद कर लिया है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों बच्चों को सुरक्षित रूप से उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है, जिससे परिजनों के चेहरे पर दोबारा खुशी लौट आई है. जानकारी के अनुसार, बीते नौ जून को महाबुआंग थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन नाबालिग लड़के अपने-अपने घरों से बिना किसी को कुछ बताए अचानक कहीं चले गए थे.

बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया

काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए महाबुआंग थाने में सनाह संख्या-20/26 दर्ज कर बच्चों की तलाश के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई. बच्चों के लापता होने की सूचना पर सिमडेगा SP ने मामले के सत्यापन और त्वरित जांच के निर्देश दिए. SP के निर्देशानुसार महाबुआंग थाना पुलिस ने एक विशेष रणनीति के तहत काम शुरू किया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पुलिस ने मानवीय संपर्कों और तकनीकी से की मदद से बच्चों के लोकेशन को ट्रैक करना शुरू किया. जांच के दौरान 10 जून को पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली कि तीनों बच्चे किसी अनहोनी का शिकार नहीं हुए हैं, बल्कि केवल घूमने-फिरने के इरादे से बिना किसी को बताए विशाखापट्टनम चले गए हैं. जिसके बाद तीनों बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया.

ALSO READ: बड़गाईं के तत्कालीन कर्मचारी भानु प्रताप को सुप्रीम कोर्ट से मिली बेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *