Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा: निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु जागरूकता रैली निकाली गई

Simdega: निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को बोलबा...

Simdega:  निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को बोलबा प्रखंड में जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, प्रोजेक्ट विद्यालय तथा प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर प्रखंड कार्यालय तक पहुंची. इस दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां लेकर कतारबद्ध तरीके से चल रहे थे और “जब नशा का नाश होगा, तभी देश और समाज का विकास होगा” सहित कई जागरूकता संबंधी नारे लगा रहे थे.

नशामुक्त समाज निर्माण के लिए जन -जागरूकता अत्यंत आवश्यक

रैली के माध्यम से लोगों को शराब, हंड़िया एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली शारीरिक, मानसिक और सामाजिक हानियों की जानकारी दी गई. कार्यक्रम का नेतृत्व मुखिया सुरजन बड़ाईक ने किया. उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है. इस अवसर पर शिक्षक उपेंद्र कुमार सिंह, शिक्षिका आभा रानी, प्रतिमा कुमारी, निकुंज, अल्का, नीलम तथा बीआरसी की सोनी देवी समेत अन्य शिक्षाकर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित थे. रैली के दौरान उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज बनाने और युवाओं को मादक पदार्थों से दूर रखने का संकल्प भी लिया.

AlsoRead:घर से अगवा कर थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर गैरेज संचालक की बेरहमी से हत्या, पत्थर से कूचा सर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *