Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

दोहरे हत्याकांड के आरोपी को मिली आजीवन कारावास और 25000 जुर्माने की सजा

Simdega : पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा की अदालत ने सोमवार को दोहरे हत्याकांड मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी नवीन भेंगरा को...

Simdega : पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा की अदालत ने सोमवार को दोहरे हत्याकांड मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी नवीन भेंगरा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इसके साथ ही कोर्ट ने नवीन भेंगरा पर 25000 का जुर्माना भी लगाया. मामले में जलडेगा थाना में शिकायत दर्ज की गयी थी. बताया गया कि विगत 12 जुलाई 2023 को जलडेगा थाना क्षेत्र के निवासी मुनिका जोजो नामक वृद्ध महिला को गांव के ही एक व्यक्ति नवीन भेंगरा धान कुटने वाले लकड़ी से मारकर घायल कर दिया. जिसका इलाज करने के बाद वृद्ध महिला मुनिका के दो बेटे पीटर जोजो और असीम जोजो नवीन के घर जाकर उससे उसकी मां को मारने का कारण पूछने लगे. इस बात को लेकर नवीन भेंगरा उनसे बहस करने लगा और लकड़ी का एक टुकड़ा उठा कर पीटर और असीम को पीट पीट कर अधमरा कर दिया. जिससे दोनों की मृत्यु हो गई.

10 गवाह और साक्ष्यों के आधार पर हुई सजा

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने थाना में नवीन के खिलाफ मामला दर्ज किया. जिसके बाद पुलिस ने नवीन को गिरफ्तार जेल भेज दिया. बीस मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से अपर लोक अभियोजन निशि कच्छप के द्वारा 10 गवाह और साक्ष्य अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया. जिसके आधार पर पीडीजे की अदालत ने नवीन भेंगरा को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 25000 जुर्माने की सज़ा मुक़र्रर की.

 

ALSO READ : घर से अगवा कर थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर गैरेज संचालक की बेरहमी से हत्या, पत्थर से कूचा सर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *