Click Here
Click Here
Click Here

खूंटी: तांबा जंगल में मिला मैकेनिक का शव, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Khunti: जिले के रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तांबा जंगल से पुलिस ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है. मृतक...

Khunti: जिले के रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तांबा जंगल से पुलिस ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान तपकरा के डिगरी निवासी राधेश्याम साहू के रूप में हुई है. वह वर्तमान में रनिया थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक के समीप किराए के मकान में रहकर वाहन मैकेनिक का कार्य करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.

हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है

घटना की सूचना मिलने के बाद रनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार मृतक राधेश्याम साहू का एक बेटा है. बताया जा रहा है कि उसकी तीन शादियां हुई थीं. पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उसने दूसरी शादी की थी और फिलहाल वह अपनी तीसरी पत्नी के साथ रह रहा था.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पुलिस ने अभी तक किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है

सूत्रों के मुताबिक राधेश्याम साहू की तोरपा कॉलेज के समीप जमीन थी. उसी जमीन को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है, जिसे हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है. हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है. रनिया थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है.

AlsoRead:पीएम मोदी का स्लोवाकिया दौरा: दोनों देशों के बीच कई समझौते पर हस्ताक्षर, रॉबर्ट फिको ने मोदी के लंबे कार्यकाल को राजनीतिक चमत्कार बताया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *