Click Here
Click Here
Click Here

पीएम मोदी का स्लोवाकिया दौरा: दोनों देशों के बीच कई समझौते पर हस्ताक्षर, रॉबर्ट फिको ने मोदी के लंबे कार्यकाल को राजनीतिक चमत्कार बताया

PM Modi’s Slovakia visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में स्लोवाकिया पहुंचे. उन्होंने ब्रातिस्लावा कैसल में...

PM Modi’s Slovakia visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में स्लोवाकिया पहुंचे. उन्होंने ब्रातिस्लावा कैसल में प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात भारत और स्लोवाकिया के संबंधों को मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिए काफी अहम मानी जा रही है. बता दें कि साल 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है.

प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता में पीएम मोदी ने लिया हिस्सा

स्लोवाकिया दौरे पर पीएम मोदी ने दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता में हिस्सा लिया. बैठक और सफल वार्ता के बाद दोनों प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी में कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए. इसके बाद दोनों नेताओं ने भारत और स्लोवाकिया के बीच हुए कई समझौतों (MoUs) के आदान-प्रदान को देखा. इस बैठक में भारत और स्लोवाकिया के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करने और कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: सूचना आयुक्त बनने के बाद भी नहीं छूटा राजनीति का मोह! भाजपा के व्हाट्सएप ग्रुप में अब भी एडमिन हैं शिवपूजन पाठक

‘इतने लंबे समय तक पद पर बने रहना वाकई अद्भुत’

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी. रॉबर्ट फिको ने मोदी के इस लंबे कार्यकाल को एक राजनीतिक चमत्कार बताया. उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक पद पर बने रहना वाकई अद्भुत है. स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, यह अब तक के सबसे महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौतों में से एक है. स्लोवाकिया न केवल इस समझौते का स्वागत करता है, बल्कि इसके कार्यान्वयन के लिए आवश्यक और व्यावहारिक कदम भी उठाएगा.

UNSC में स्थायी सदस्यता पर भारत का किया समर्थन

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं सार्वजनिक रूप से यह कहना चाहता हूं कि स्लोवाक गणराज्य की सरकार संयुक्त राष्ट्र में सुधार का समर्थन करती है और हमारा दृढ़ विश्वास है कि भारत जैसे देशों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का ‘स्थायी सदस्य’ बनना चाहिए.

यह भी पढ़ें: धुर्वा सुसाइड मामला: एसएसपी ने की कार्रवाई, ASI सस्पेंड, थाना प्रभारी को निलंबित करने की भेजी गई अनुशंसा, जांच कमेटी गठित

रॉबर्ट फिको ने भारत की शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी

बैठक के बाद स्लोवाक गणराज्य के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने भारत की शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी है. उन्होंने कहा कि स्लोवाक गणराज्य और भारत कई सामान्य विषयों से जुड़े देश हैं. फिको ने दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश के प्रधानमंत्री का स्वागत करना सम्मान की बात बताया. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. भारत का लक्ष्य तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है. भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में शानदार परिणाम हासिल किए हैं. डिजिटलीकरण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में भारत का प्रभुत्व है. भारत कई विकसित देशों से भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है. फिको ने यूरोपीय संघ की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि यदि वे 6-7 फीसदी वृद्धि हासिल कर पाते तो क्या कर सकते थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *