Click Here
Click Here
Click Here

विद्यालय से बाहर दिव्यांग बच्चों के लिए 15 से 24 जून तक विशेष नामांकन अभियान चलेगा : उपायुक्त

Koderma : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में विद्यालय से बाहर दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने...

Koderma : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में विद्यालय से बाहर दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान विद्यालय से बाहर रह रहे दिव्यांग बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने हेतु 15 जून 2026 से 24 जून 2026 तक “विशेष नामांकन अभियान” चलाने का निर्देश जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रत्येक दिव्यांग बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना तथा उन्हें विद्यालयी शिक्षा से जोड़ना है. उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी विद्यालय किसी बच्चे को उसकी दिव्यांगता के आधार पर प्रवेश देने से इंकार न करे. साथ ही समाज में दिव्यांगता को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने एवं अभिभावकों को जागरूक करने पर बल दिया, ताकि वे अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ सकें और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करें.

विशेष नामांकन अभियान: दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए व्यापक निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि विशेष नामांकन अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले का कोई भी दिव्यांग बच्चा विद्यालयी शिक्षा से वंचित न रहे. अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक बच्चों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि अभियान प्रारंभ होने पर प्रत्येक विद्यालय अपने पोषक क्षेत्र में डहर पोर्टल के माध्यम से कराए गए शिशु पंजी सर्वेक्षण में चिन्हित विद्यालय से बाहर दिव्यांग बच्चों के आंकड़ों का सत्यापन कर उनका नामांकन सुनिश्चित करे. यदि कोई बच्चा सर्वेक्षण में शामिल नहीं हो पाया है, तो उसकी भी पहचान कर सूची तैयार की जाए तथा निकटतम विद्यालय में उसका नामांकन कराया जाए. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि नामांकन के उपरांत बच्चों को शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM) एवं आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाए. साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत सभी नामांकित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी सुनिश्चित किया जाए. बैठक में उप विकास आयुक्त रवि जैन, जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, वीपीओ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Also Read : खबर का असर : योगेंद्र प्रताप सिंह बने भाजपा के नए मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता और सोशल मीडिया टीम की नई सूची जारी

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *