Ranchi: झारखंड भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश प्रवक्ताओं, मीडिया और सोशल मीडिया टीम की नई सूची जारी कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू की सहमति से जारी इस सूची में कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. योगेंद्र प्रताप सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है, जबकि सोशल मीडिया टीम का भी पुनर्गठन किया गया है. प्रदेश प्रवक्ताओं की नई टीम में कुल 19 नेताओं को शामिल किया गया है. वहीं मीडिया टीम में योगेंद्र प्रताप सिंह के अलावा अजय राय, सतीश सिन्हा, तारिक इमरान, नीरज सिंह और सरजू नाथ शाहदेव को जिम्मेदारी दी गई है. सोशल मीडिया टीम में राहुल अवस्थी को संयोजक तथा रजनीश कुमार पांडेय, राहुल शाहदेव और प्रिया कुमारी को सह संयोजक बनाया गया है.
यह भी पढ़ें: सूचना आयुक्त बनने के बाद भी नहीं छूटा राजनीति का मोह! भाजपा के व्हाट्सएप ग्रुप में अब भी एडमिन हैं शिवपूजन पाठक
सूचना आयुक्त बनाए गए शिवपूजन पाठक का नाम हटा
नई सूची जारी होने के साथ ही एक बड़ा सवाल भी सामने आया है. हाल ही में सूचना आयुक्त बनाए गए शिवपूजन पाठक का नाम नई मीडिया और सोशल मीडिया टीम से हटा दिया गया है. इसके बावजूद भाजपा ऑफिशियल प्रदेश मीडिया ग्रुप में वे अब भी जुड़े हुए हैं और एडमिन की भूमिका में बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें: आर्म्स एक्ट में धनबाद सिविल कोर्ट ने दो दोषियों को सुनाई तीन-तीन साल की सजा




