Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: खेल गतिविधियों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया

Koderma: निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत दिन सोमवार को बागीटांड़ स्टेडियम, कोडरमा में...

Koderma: निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत दिन सोमवार को बागीटांड़ स्टेडियम, कोडरमा में खेल गतिविधियों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया. इस अवसर पर जिम, बैडमिंटन एवं अन्य खेलों से जुड़े प्रतिभागियों के बीच रस्सा-कशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई. साथ ही उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित खेल गतिविधियों से जुड़े रहने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से “नशे को ना, खेल को हां” का संकल्प लिया तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया. कार्यक्रम अशोक कुमार तुरी, जिला खेल समन्वयक एवं जिम प्रशिक्षक पुलकित साहु की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

AlsoRead:झारखण्ड राज्य सहकारिता लिपिक संघ का राज्य सम्मेलन संपन्न, नई राज्य कमिटी का गठन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *