Click Here
Click Here
Click Here

झारखण्ड राज्य सहकारिता लिपिक संघ का राज्य सम्मेलन संपन्न, नई राज्य कमिटी का गठन

Ranchi: झारखण्ड राज्य सहकारिता लिपिक संघ का राज्य सम्मेलन को संपन्न हुआ. इस सम्मेलन में सहकारिता विभाग के लिपिक संवर्ग के राज्य...

Ranchi: झारखण्ड राज्य सहकारिता लिपिक संघ का राज्य सम्मेलन को संपन्न हुआ. इस सम्मेलन में सहकारिता विभाग के लिपिक संवर्ग के राज्य भर के सभी जिलों से भारी संख्या में कर्मचारी और प्रतिनिधि उपस्थित हुए. कार्यक्रम के दौरान संघ के नए सत्र के लिए राज्य कमिटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, साथ ही संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हितों को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए.

महासंघ के नेताओं की उपस्थिति में हुआ मंथन

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य सचिव सुधीर थापा, कार्यालय सचिव श्यामलाल चौधरी, और पुलिस चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के संयुक्त सचिव चन्द्रदीप ठाकुर और प्रेम गुप्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत में संघ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि विभाग के सभी लिपिकों को समय पर कालावधि वेतन मिलना चाहिए, जो हमारा अधिकार है. वहीं नवनिर्वाचित महासचिव उज्जवल गौरव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महासंघ के नेतृत्व में इस राज्य सम्मेलन का आयोजन होना हमारे लिए गर्व की बात है, और अब हमें मिलकर इसे और मजबूत बनाना है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

महासंघ ने दिया पूर्ण समर्थन का भरोसा

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए महासंघ के राज्य सचिव सुधीर थापा ने विश्वास दिलाया कि आने वाले दिनों में लिपिकों की हर मांग और लड़ाई के लिए महासंघ हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहेगा. कार्यालय सचिव श्यामलाल चौधरी ने बताया कि महासंघ का विस्तार राज्य के सभी जिलों में है, जिससे इस संघ को बड़ी ताकत मिलेगी. संयुक्त सचिव चन्द्रदीप ठाकुर ने आगामी 11-12 जुलाई को जामताड़ा में होने वाले महासंघ के राज्य सम्मेलन की जानकारी दी और इसे सफल बनाने का आह्वान किया, जिस पर उपस्थित सभी लिपिकों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.

AlsoRead:कैबिनेट का फैसलाः जंगली जानवरों के हमले से मौत पर मिलेगा 10 लाख रुपए मुआवजा, कंप्यूटर ऑपरेटरों के वेतन भुगतान की स्वीकृति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *