Click Here
Click Here
Click Here

रांची: विंग कमांडर की डॉक्टर पत्नी के घर में घुसकर बाउंसरों ने किया जानलेवा हमला, तोड़ी बाउंड्री

Ranchi: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के ओल्ड एजी कॉलोनी (कडरू) में जमीन विवाद को लेकर दो दिनों तक जमकर हंगामा हुआ. आरोपियों ने...

Ranchi: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के ओल्ड एजी कॉलोनी (कडरू) में जमीन विवाद को लेकर दो दिनों तक जमकर हंगामा हुआ. आरोपियों ने विंग कमांडर वीरेंद्र प्रकाश की डॉक्टर पत्नी डॉ. निशि कुमारी के आवासीय परिसर में घुसकर जानलेवा हमला किया. घटना में उनका मुंहबोला भाई शिवेंद्र प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना को लेकर डॉ. निशि कुमारी की शिकायत पर अरगोड़ा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: कैबिनेट का फैसलाः जंगली जानवरों के हमले से मौत पर मिलेगा 10 लाख रुपए मुआवजा, कंप्यूटर ऑपरेटरों के वेतन भुगतान की स्वीकृति

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

बाउंसरों के बल पर कब्जा करने का प्रयास, पैर तोड़ा

प्राथमिकी के अनुसार, हरमू हाउसिंग कॉलोनी की निवासी डॉ. निशि कुमारी का कडरू (प्लॉट संख्या- 229) में एक एस्बेस्टस का घर और चारदीवारी है. आरोप है कि 13 जून की शाम करीब 7:30 बजे पड़ोसी अरबिंद गिरी के दो बेटों— सौरव सुमन और ज्ञान गौरव ने अपने बहनोई सिद्धार्थ और 5-6 बाउंसरों के साथ मिलकर जबरन बाउंड्री तोड़ दी. जब डॉ. निशि कुमारी और उनके मुंहबोले भाई शिवेंद्र प्रधान ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. मारपीट में शिवेंद्र प्रधान गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उनका पैर घुटने के पास से टूट गया है.

अगले दिन दोबारा आकर की मारपीट

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस घटना की सूचना तुरंत अरगोड़ा पुलिस को दी गई थी. इसके बावजूद, आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे अगले दिन 14 जून की दोपहर करीब 2:30 बजे फिर से 5-6 बाउंसरों के साथ आ धमके और डॉ. निशि कुमारी के साथ दोबारा मारपीट व दुर्व्यवहार किया. पीड़िता का आरोप है कि ये लोग पूरे परिवार का सफाया कर उनकी पैतृक संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

यह भी पढ़ें: खबर का असर : योगेंद्र प्रताप सिंह बने भाजपा के नए मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता और सोशल मीडिया टीम की नई सूची जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *