Palamu: जिले के प्रखंड चैनपुर के सलतुआ पंचायत में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आज विश्व हिंदू परिषद संगठन का पुनर्गठन किया गया. इस बारे में जानकारी देते हुए प्रांत समिति सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र ने बताया, कि इस निमित आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पंडित देवराज शर्मा और संचालन प्रखंड मंत्री घनश्याम गुप्ता ने किया. बैठक के दौरान घोषणा के अनुसार सोनू कुमार गुप्ता को पंचायत अध्यक्ष, नागराज प्रसाद गुप्ता को प्रखंड मंत्री, रवि कुमार गुप्ता को प्रखंड बजरंग दल संयोजक, अभिनव कुमार सोनि को उपाध्यक्ष, संतु सिंह को कोषाध्यक्ष तथा विनय कुमार सिंह को सह मंत्री बनाया गया.
बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं रही सहभागिता
आज की बैठक में विनोद कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, आकाश कुमार, कृष्ण सिंह, पंचम सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, विशाल कुमार, संजीवन विश्वकर्मा, यशवंत कुमार गुप्ता, रंजन कुमार गुप्ता, चंदन कुमार गुप्ता, बिहारी सिंह, बृजदेव सिंह, रामस्वरूप सिंह, प्रदीप सिंह, भुनेश्वर यादव, काशी प्रसाद गुप्ता, पवन कुमार, विजय यादव, विद्यानंद कुमार, नंदू सिंह, छोटेलाल गुप्ता, कनहाई प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता, मधुसूदन प्रसाद गुप्ता, जलेश्वर प्रसाद गुप्ता अरुण कुमार चंद्रवंशी, मुकेश यादव, कालीचरण प्रसाद, सुमन सिंह मदन प्रसाद गुप्ता, इंद्रदेव प्रसाद गुप्ता, विनोद सिंह, हरिद्वार सिंह, मुखिया रामलाल प्रसाद, दीपक कुमार, जानू प्रसाद, जगदीश सिंह, प्रदीप सिंह, किशोरी साहब, रवि कुमार गुप्ता इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही.



