Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: बिजली करंट से किसान की मौत, घर लौटने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

Gumla: पालकोट थाना क्षेत्र के नाथपुर बड़की टोली गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय किसान दुर्गा प्रधान...

बिजली करंट

Gumla: पालकोट थाना क्षेत्र के नाथपुर बड़की टोली गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय किसान दुर्गा प्रधान की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. सदर अस्पताल गुमला में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं, मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

खेत में धान की रोपाई करने गए थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक दुर्गा प्रधान अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत में धान की रोपाई करने गए थे. सुबह करीब 9 बजे वह किसी काम से वापस घर लौटे. इसी दौरान घर के पास बिजली की तार को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे. बताया जा रहा है कि तार में विद्युत प्रवाह होने के कारण वह अचानक करंट की चपेट में आ गए. तेज झटके से वह जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन उस समय उनकी स्थिति बेहद गंभीर थी. इसके बाद तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई. एंबुलेंस की सहायता से उन्हें दोपहर करीब एक बजे सदर अस्पताल गुमला लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. असीम मिंज ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिजनों के बीच मातम छा गया

अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों के बीच मातम छा गया.अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना गुमला थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी विनय कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और आवश्यक पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. परिजनों ने बताया कि दुर्गा प्रधान अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे. उनके परिवार में पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है. उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव के लोगों ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने की मांग प्रशासन से की है.

AlsoRead:शिबू सोरेन की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प, कांग्रेस ने कहा- ‘जननायक के सपनों का झारखंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *