Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चतरा: माओवादी संगठन को फिर खड़ा करने की साजिश नाकाम, आगजनी की योजना बना रहे दो माओवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

Chatra: चतरा पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन को दोबारा सक्रिय करने की साजिश को समय रहते विफल कर दिया है. गुप्त सूचना...

Chatra: Plot to revive Maoist organization foiled, two Maoists planning arson arrested with weapons

Chatra: चतरा पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन को दोबारा सक्रिय करने की साजिश को समय रहते विफल कर दिया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो माओवादियों को हथियार, जिंदा कारतूस और आगजनी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे भाकपा माओवादी संगठन के जोनल कमांडर मनोहर गंझू के निर्देश पर भुईयांडीह घाटी में फायरिंग कर मालवाहक वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैलाने जा रहे थे.

भुईयांडीह घाटी में फायरिंग व मालवाहक वाहनों में आग लगाने जा रहे थे आरोपी

इस पूरे मामले की जानकारी मंगलवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन ने दी. उन्होंने बताया कि 3 अगस्त को एसपी अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक कुन्दा से प्रतापपुर- जोरी होते हुए भुईयांडीह की ओर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं. सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया.

एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान धराए आरोपी

पुलिस टीम ने प्रतापपुर-कुन्दा मुख्य मार्ग पर बलवादोहर गांव के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान शुरू किया. इसी दौरान कुन्दा की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस को देखकर दोनों युवक बाइक तेज गति से भगाकर भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया.
गिरफ्तार युवकों की पहचान कुन्दा थाना क्षेत्र के कोजरम निवासी सुरेन्द्र गंझू (22) और करिल गड़वा निवासी संजय गंझू (20) के रूप में हुई.

पूछताछ में उजागर हुआ माओवादियों की साजिश

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे माओवादी जोनल कमांडर मनोहर गंझू के निर्देश पर भुईयांडीह घाटी में फायरिंग कर दहशत फैलाने तथा मालवाहक वाहनों में आग लगाने जा रहे थे. इसका उद्देश्य क्षेत्र में भय का माहौल बनाकर माओवादी संगठन की सक्रियता दिखाना था. एसडीपीओ ने कहा कि चतरा जिले में लगभग समाप्ति की ओर पहुंच चुके भाकपा माओवादी संगठन को फिर से खड़ा करने के लिए नए युवकों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इससे जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

हथियार और आगजनी का सामान बरामद

दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर पुलिस ने एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, करीब एक लीटर पेट्रोल, एक माचिस, एक मोटरसाइकिल (JH01DS-4698) तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए.

ALSO READ : शिबू सोरेन की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प, कांग्रेस ने कहा- ‘जननायक के सपनों का झारखंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *