Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर: ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित मीणा, साकची टेंपो स्टैंड का लिया जायजा

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सिटी एसपी ललित मीणा सोमवार को सड़कों पर...

Jamshedpur
टेंपो संचालकों से बात करते सिटी एसपी

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सिटी एसपी ललित मीणा सोमवार को सड़कों पर उतरे. उन्होंने साकची क्षेत्र के विभिन्न टेंपो स्टैंडों का निरीक्षण कर यातायात और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया.

एसपी ने दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसपी ने ऑटो-टेंपो चालकों को सख्त निर्देश दिए:

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

1. निर्धारित स्टैंड से ही वाहन संचालन करें और सड़क पर अव्यवस्था न फैलाएं.
2. यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है। बिना ड्रेस कोड के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई होगी.
3. नो-पार्किंग क्षेत्र से ऑटो-टेंपो चलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी.

लगातार चलाया जाएगा अभियान

सिटी एसपी ने कहा, कि जाम और अव्यवस्था रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा. अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. उन्होंने चालकों से सहयोग मांगते हुए कहा, कि “यातायात नियमों का पालन कर ही शहर को जाम मुक्त बनाया जा सकता है.”

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में ऐसे निरीक्षण और अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे.

यह भी पढ़ें: पलामू: चैनपुर प्रखंड के सलतूआ पंचायत में विश्व हिंदू परिषद संगठन का किया गया पुनर्गठन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *