Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: कुआं से बरामद अज्ञात शव की हुई पहचान, परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

Koderma: जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत टेहरो पंचायत के मटूकडीह के कुआं से हुई अज्ञात शव बरामद की पहचान हो गई...

Koderma: जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत टेहरो पंचायत के मटूकडीह के कुआं से हुई अज्ञात शव बरामद की पहचान हो गई है. मृतक की पहचान बरियाडीह – राउतडीह निवासी नितीश कुमार उम्र 29 वर्ष, पिता शंकर सिंह के रुप मे हुई है. जानकारी के अनुसार मृतक तीन दिन से लापता था जिसकी सतगावां थाना मे सन्हा भी दर्ज कराया गया था. इधर परिजनों ने हत्या का आशंका जताया है. बता दें की रविवार देर शाम को सतगावां थाना क्षेत्र के मटूकडीह के कुआं से शव बरामद हुआ था जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर कोडरमा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और लापता व्यक्ति के परिजनों को पहचान के लिए बुलाया गया था जहां परिजनों ने शव की शिनाख्त की है.

AlsoRead:पलामू: चैनपुर प्रखंड के सलतूआ पंचायत में विश्व हिंदू परिषद संगठन का किया गया पुनर्गठन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *