Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: उपायुक्त ने की राजस्व संग्रहण की समीक्षा, विभागों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के दिए निर्देश

Bokaro: समाहरणालय सभागार कक्ष में सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने राजस्व संग्रहण एवं भू-संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक की. बैठक...

bokaro review meeting
उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

Bokaro: समाहरणालय सभागार कक्ष में सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने राजस्व संग्रहण एवं भू-संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक की. बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व प्राप्ति, लंबित मामलों की स्थिति तथा भूमि एवं आधारभूत संरचना से जुड़े विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई. उपायुक्त ने कहा कि राजस्व संग्रहण शासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए संग्रहण में वृद्धि सुनिश्चित करें तथा लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं.

कम प्रदर्शन करने वाले विभागों को सुधार के निर्देश

बैठक में वाणिज्य कर बोकारो एवं बेरमो, जिला खनन विभाग, उत्पाद विभाग, जिला परिवहन कार्यालय, मोटरयान निरीक्षक कार्यालय, बाजार समिति चास एवं बेरमो, मापतौल विभाग, नगर निगम चास तथा नगर परिषद फुसरो के कार्यों की समीक्षा की गई. इस दौरान अपेक्षित प्रगति नहीं दिखाने वाले विभागों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा विशेष रणनीति बनाकर राजस्व संग्रहण बढ़ाने का निर्देश दिया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

भूमि मामलों के निष्पादन हेतु शिविर आधारित कार्ययोजना बनेगी

उपायुक्त ने भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए अंचल स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इसके लिए पूर्व निर्धारित कैलेंडर तैयार कर लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

दाखिल-खारिज एवं म्यूटेशन अपील मामलों में तेजी लाने पर बल

बैठक में लंबित दाखिल-खारिज मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निष्पादन की गति बढ़ाने का निर्देश दिया. वहीं, डीसीएलआर स्तर पर लंबित म्यूटेशन अपील मामलों की समीक्षा करते हुए चास एवं बेरमो के डीसीएलआर को नियमित सुनवाई कर मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने को कहा.

भू-हस्तांतरण एवं औद्योगिक संस्थानों से जुड़े मामलों की समीक्षा

उपायुक्त ने भू-हस्तांतरण, लीज बंदोबस्ती एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र से संबंधित मामलों की भी विभागवार समीक्षा की. उन्होंने सीसीएल कथारा, बीएंडके, राजरप्पा, ओएनजीसी एवं एनएचएआई सहित विभिन्न संस्थाओं से जुड़े आधारभूत संरचना संबंधी मुद्दों के समाधान के लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

सीएसआर के माध्यम से स्थानीय विकास कार्यों को बढ़ावा देने का निर्देश

उपायुक्त ने विभिन्न औद्योगिक एवं सार्वजनिक उपक्रमों से अपने पोषक क्षेत्रों में सीएसआर के तहत जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता देने तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. उन्होंने पेटरवार, जरीडीह एवं गोमिया प्रखंडों में कम्युनिटी फॉरेस्ट रिसोर्स राइट (सीएफआरआर) के अंतर्गत इको विलेज विकसित करने के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश भी दिया.

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, एसडीओ चास प्रांजल ढांडा, प्रशिक्षु आइएएस अरविन्द, डीएलएओ अनुराधा कुमारी, एसडीओ बेरमो मनोज कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, सभी अंचलाधिकारी एवं संबंधित विभागों एवं संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: रांची: होटल अर्पणा की महिला वेटर ने छोटे कपड़े पहनने से किया इनकार तो ऑनर ने किया सेक्सुअल हैरेसमेंट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *