Ranchi: राजधानी के चर्च रोड स्थित होटल अर्पणा में महिला वेटर ने जब छोटे कपड़े पहनने से इनकार किया तो होटल के ऑनर कृष्णा कुमार गुप्ता ने सेक्सुअल हैरेसमेंट किया. इतना ही नहीं, बंधक बना लिया. इतना ही नहीं गाली गलौज और जान मारने की धमकी भी दी. इस संबंध में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू मधुकम (स्वर्ण जयंती नगर) क्षेत्र में रहने वाली (मूल रुप से तोरपा निवासी) 20 वर्षीय युवती ने लोअर बाजार थाना में होटल ऑनर कृष्णा कुमार गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी दर्ज करा कर युवती ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगायी है.
छोटे कपड़े पहनने का दबाव और अभद्र व्यवहार
पीड़िता ने प्राथमिकी में बताया है कि वह पिछले चार दिनों से होटल अर्पणा में काम कर रही थी. इसी दौरान होटल के मालिक कृष्ण कुमार गुप्ता ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और अश्लील गालियां दीं. आरोप है कि होटल ऑनर द्वारा युवती पर जबरन छोटे कपड़े पहनने का दबाव बनाया गया और उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया गया.
वीडियो बनाने पर मारपीट और बंधक बनाने का प्रयास
जब पीड़िता ने इस घिनौनी हरकत का विरोध किया और सबूत के तौर पर अपने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की, तो आरोपी आगबबूला हो गया. होटल ऑनर ने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे होटल से बाहर जाने से रोकने का प्रयास किया और बंधक बनाया. पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर होटल मालिक ने अपनी रसूख का धौंस दिखाते हुए कहा कि उसकी पहुंच बहुत ऊपर तक है. उसने युवती और उसके पूरे परिवार को जान से मरवाने की खुली धमकी दी. इस घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार गहरे खौफ में है. पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा है कि उसे सुरक्षा प्रदान की जाए और दोषी होटल ऑनर को तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाए.
यह भी पढ़ें: यश राज पांडेय ने बढ़ाया बोकारो का मान, भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स में मिली तैनाती



