Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: चैनपुर पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दिलाया गया नशा मुक्ति का संकल्प

Chakradharpur: चक्रधरपुर प्रखंड के चैनपुर पंचायत में सोमवार को नि:शुल्क विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का आयोजन...

Chainpur
ग्रामीणों को दिलाया गया नशा मुक्ति का संकल्प

Chakradharpur: चक्रधरपुर प्रखंड के चैनपुर पंचायत में सोमवार को नि:शुल्क विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का आयोजन झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिम सिंहभूम के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर तथा सचिव रवि चौधरी के आदेशानुसार किया गया.

ग्रामीणों को दी गई विधिक सहायता व योजनाओं के बारे में जानकारी

शिविर में अधिकार मित्र राजशेखर रवानी ने ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली नि:शुल्क विधिक सहायता, उसकी संरचना एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी. वहीं अधिकार मित्र श्वेता रवानी ने घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल एवं मानव तस्करी, डायन प्रथा, दहेज प्रथा, कार्यस्थल पर महिलाओं के संरक्षण (पॉक्स/पॉश) अधिनियम, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता, श्रमिक निबंधन एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ

इस दौरान 90 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के तहत डॉन योजना के अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान पर भी विशेष चर्चा की गई. ग्रामीणों को नशे के मानसिक, शारीरिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया. उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से “नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां” और “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” का नारा लगाते हुए नशामुक्ति की शपथ ली.

वहीं, अधिकार मित्र करण कुंभकार ने नालसा एप एवं टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए. शिविर में चैनपुर पंचायत के मुखिया साहब हेंब्रम, पंचायत सचिव, जल सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सीआरपी राकेश्वरी महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: गैंगस्टर विकास तिवारी ने हाईकोर्ट से मांगी जमानत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *