Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: विवाद सुलझाने गए भतीजे के सीने पर चाचा ने कुल्हाड़ी से किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Palamu: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नौडीहा के कमलपुर गांव में आपसी विवाद में चाचा ने भतीजे के सीने में...

Kamalpur
घायल युवक

Palamu: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नौडीहा के कमलपुर गांव में आपसी विवाद में चाचा ने भतीजे के सीने में कुल्हाड़ी से वार कर दिया. युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया. थाना प्रभारी उतम कुमार राय ने सोमवार शाम 7 बजे घटना की पुष्टि करते हुए बताया, कि मामले में आवेदन मिला है. जांच की जा रही है. घटना के बाद से चाचा फरार है.

चाचा-भतीजे के बीच हुई कहा सुनी

बता दें, जख्मी युवक की पहचान कमलपुर गांव निवासी 30 वर्षीय उदय राम के रूप में हुई है, जबकि हमला करने वाला चाचा नंदु भुइयां है. ग्रामीणों के अनुसार चाचा के घर अक्सर विवाद होते रहता था. रात में भी विवाद हुआ था एवं उदय समझाने गया था. इसी को लेकर चाचा-भतीजे के बीच कहा सुनी हुई एवं अचानक चाचा ने टांगी से भतीजे पर हमला कर दिया. आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसे बेहतर इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: बोकारो: माप-तोल विभाग ने चास सदर बाजार में दो दुकानों में पाई गड़बड़ी, वजन कांटा किया जब्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *