आद्रा मंडल में ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी विनियमन 

Jamtara: आद्रा मंडल के बिरामडीह स्टेशन पर ड्यूल विजुअल डिस्प्ले यूनिट उपलब्ध कराने हेतु आधारभूत संरचना कार्य के संबंध में 17 जून...

Jamtara: आद्रा मंडल के बिरामडीह स्टेशन पर ड्यूल विजुअल डिस्प्ले यूनिट उपलब्ध कराने हेतु आधारभूत संरचना कार्य के संबंध में 17 जून 2026 को 11:00 बजे से 23:00 बजे तक ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इस परिचालन ब्लॉक के परिणामस्वरूप 17 जून 2026 को 68055/68056 आसनसोल–टाटानगर मेमू को आद्रा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा तथा आद्रा से ही शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा.

इसी प्रकार 68060/68059 आसनसोल–बराभूम मेमू को पुरुलिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा तथा पुरुलिया से ही शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा. ऐसे में यात्रियों से अनुरोध है कि 17 जून 2026 को इन अस्थायी परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं. यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, कई ट्रेनों का मार्ग बदला, प्रमुख स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *