Click Here
Click Here
Click Here

पश्चिमी सिंहभूम में IAS प्रशिक्षु पदाधिकारी ईरा जोरवाल ने DC, SP व DDC से की शिष्टाचार मुलाकात

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में मंगलवार को DC मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू तथा उप विकास आयुक्त उत्कर्ष...

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में मंगलवार को DC मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू तथा उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार से 2025 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की प्रशिक्षु पदाधिकारी ईरा जोरवाल ने शिष्टाचार मुलाकात की.

DC मनीष कुमार ने प्रशिक्षु पदाधिकारी का जिले में स्वागत करते हुए पश्चिमी सिंहभूम की भौगोलिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक विशेषताओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जिला प्रशिक्षण अवधि के दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, राजस्व प्रशासन, कानून-व्यवस्था तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जमीनी समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

सुरक्षा व्यवस्था और विकास योजनाओं की दी जानकारी

मुलाकात के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था, सामुदायिक पुलिसिंग तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी साझा की. वहीं उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने ग्रामीण विकास एवं आजीविका संवर्द्धन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी. उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षु पदाधिकारियों को जिला प्रशिक्षण के लिए विभिन्न जिलों में प्रतिनियुक्त किया जाता है. इस दौरान वे जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के कार्यों का अध्ययन, क्षेत्र भ्रमण, योजनाओं का निरीक्षण, जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तथा विकासात्मक गतिविधियों की निगरानी का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करते हैं.

विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों का करेंगी भ्रमण

प्रशिक्षण अवधि के दौरान ईरा जोरवाल जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं सरकारी संस्थानों का भ्रमण कर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन करेंगी. साथ ही वे राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, आजीविका संवर्द्धन, आपदा प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित गतिविधियों का भी अध्ययन करेंगी.

प्रशिक्षण के दौरान वे जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली को निकटता से समझेंगी. इस अवसर पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, जिला स्थापना उपसमाहर्ता कुमार हर्ष तथा परिचारी प्रवर मंशु गोप भी उपस्थित रहे.

ALSO READ: मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, 14 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *