राहुल सिंह गैंग के कटप्पा और आरडीएक्स ने मांगी बेल 

Ranchi: राहुल सिंह गैंग के शूटर रियांश सिंह स्वत्रंत उर्फ आरडीएक्स और अश्वनी पर्वता उर्फ़ कटप्पा ने रांची सिविल कोर्ट में जमानत...

Ranchi: राहुल सिंह गैंग के शूटर रियांश सिंह स्वत्रंत उर्फ आरडीएक्स और अश्वनी पर्वता उर्फ़ कटप्पा ने रांची सिविल कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है.कटप्पा और आरडीएक्स की बेल पर मंगलवार को सुनवाई हुई.सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 19 जून की तिथि निर्धारित की है. 

रांची पुलिस ने इसी वर्ष किया था गिरफ्तार

इन दोनों आरोपियों को रांची पुलिस ने इसी वर्ष रांची के जगन्नाथपुर इलाके से गिरफ्तार किया था. जिस मामले में उक्त आरोपियों ने जमानत याचिका दायर की है वह रंगदारी के लिए धमकी देने और गिरोह बना कर आपराधिक गतिविधि में शामिल होने से जुड़ा केस है. इस सम्बन्ध में रांची के जगन्नाथपुर थाना में पिछले वर्ष कांड संख्या 414/2025 दर्ज किया गया था.इससे पहले रांची सिविल कोर्ट ने आर्म्स एक्ट एवं अन्य आरोपों से जुड़े केस में जेल में बंद कटप्पा और आरडीएक्स को बेल देने से पिछले महीने इंकार कर दिया था. जिस मामले में दोनों की जमानत याचिका खारिज हुई थी उसमें उक्त सभी के ऊपर जगन्नाथपुर थाना में कांड संख्या 32/2026 दर्ज किया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *