Click Here
Click Here
Click Here

21 जून को योगमय झारखंड अंतर्गत मुख्य कार्यक्रम के साथ अन्य रचनात्मक गतिविधियों का होगा आयोजन

Gumla : राज्य सरकार एवं स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार आगामी 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के...

Gumla : राज्य सरकार एवं स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार आगामी 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं. इस वर्ष “योगमय झारखंड” की थीम के तहत विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समुदाय को योग के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. विभागीय सचिव के पत्रांक 2361 दिनांक 09 जून 2026 के आलोक में जिले के सभी विद्यालय 21 जून (रविवार) को अन्य सामान्य कार्य दिवसों की भांति खुले रहेंगे तथा योग दिवस से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. योग गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए विद्यालयों एवं प्रखंड स्तर पर शारीरिक शिक्षा शिक्षकों तथा योग विद्या में निपुण शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों एवं अन्य शिक्षकों को योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर स्कूलों में विशेष तैयारियां

योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है ताकि विद्यार्थी योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभा सकें. इसके अतिरिक्त सभी विद्यालयों में 17 जून 2026 को योग क्लब का पुनर्गठन किया जाएगा. योग क्लब के माध्यम से विद्यालयों में वर्ष भर योग गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा तथा विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन एवं मानसिक संतुलन के प्रति जागरूकता विकसित की जाएगी. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु विद्यालयों में कविता लेखन, स्लोगन लेखन, निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है. इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थी योग के महत्व, स्वास्थ्य लाभ एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत में योग की भूमिका को अभिव्यक्त करेंगे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

 

 छात्रों में स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा बढ़ावा

जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो एवं जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने सभी विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन समितियों एवं अभिभावकों से योग दिवस कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक सफल बनाने की अपील की है. श्री दिलेश्वर महतो उपायुक्त गुमला ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन का आधार है. “योगमय झारखंड” अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. 21 जून को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास के साथ-साथ योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यालयों के साथ-साथ स्थानीय समुदाय भी योग आंदोलन से जुड़ सके.

Also Read : सरायकेला-खरसावां: नीमडीह में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 3 चुलाई भट्टी ध्वस्त, 500 किलो महुआ जब्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *