Click Here
Click Here
Click Here

17 जून को हजारीबाग के कई इलाकों में तीन घंटे नहीं रहेगी बिजली, मेंटेनेंस कार्य के लिए शटडाउन

सिंदूर, मिशन और हीराबाग क्षेत्र के 10 प्रमुख फीडरों की आपूर्ति रहेगी बंद, लोगों से सहयोग की अपील Hazaribagh: हजारीबाग शहरी क्षेत्र...

  • सिंदूर, मिशन और हीराबाग क्षेत्र के 10 प्रमुख फीडरों की आपूर्ति रहेगी बंद, लोगों से सहयोग की अपील

Hazaribagh: हजारीबाग शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में 17 जून को कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. बिजली विभाग ने जानकारी दी है कि सिंदूर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में सर्किट-05 के ब्रेकर का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. इसके कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. विभाग के अनुसार इस दौरान सिंदूर, मिशन और हीराबाग विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े कई 11 केवी फीडरों की बिजली बंद रहेगी. प्रभावित फीडरों में कोलंबस, पंचमंदिर, कारगिल, डीवीसी, मटवारी, रिलायंस, टाउन-01 एवं जेल, मेडिकल कॉलेज, नगवां और ओल्ड चरवा शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: एसीबी का बड़ा धमाका: 5 हजार घूस लेते कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोबेशन ऑफिसर गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जरूरी काम पहले कर लें पूरा

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो. विभाग ने यह भी बताया कि मेंटेनेंस कार्य की प्रगति और तकनीकी जरूरतों के अनुसार शटडाउन के समय में आंशिक बदलाव किया जा सकता है. बिजली आपूर्ति बाधित होने से होने वाली असुविधा के लिए विभाग ने उपभोक्ताओं से खेद व्यक्त किया है. अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को और बेहतर तथा सुरक्षित बनाने के लिए किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: News Wave Impact: लोहरदगा: गर्भवती महिला को स्कूटी पर ले जाने का मामला; सदर अस्पताल उपाधीक्षक ने सीएस को सौंपी रिपोर्ट, सहिया पर सनहा दर्ज कराने का आवेदन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *