Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: चांडिल के गैलेप्शी इंगोट प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट, बिहार के 2 मजदूर झुलसे

Saraikela: जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु भुइयांडीह स्थित गैलेप्शी इंगोट प्लांट में सोमवार दोपहर फर्नेस भट्टी ब्लास्ट हो जाने से...

Galepshi Ingot Plant
गैलेप्शी इंगोट प्लांट

Saraikela: जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु भुइयांडीह स्थित गैलेप्शी इंगोट प्लांट में सोमवार दोपहर फर्नेस भट्टी ब्लास्ट हो जाने से 2 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए. हादसा करीब 2 बजे के आसपास हुआ. दोनों घायल बिहार के रहने वाले हैं.

कैसे हुआ हादसा?

मजदूरों द्वारा बताया जा रहा है कि बादल और पुजारी नाम के दोनों श्रमिक रोज की तरह ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान प्लांट की फर्नेस भट्टी में अचानक ब्लास्ट हो गया. तेज धमाके और आग की लपटों की चपेट में आने से दोनों मजदूर बुरी तरह झुलस गए. घटना के तुरंत बाद प्लांट के अन्य कर्मियों और प्रबंधन ने घायलों को आनन-फानन में एंबुलेंस से टाटा मेन हॉस्पिटल TMH, जमशेदपुर भेजा. वहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

हादसे के बाद प्लांट में काम करने वाले मजदूरों में आक्रोश है. उनका कहना है कि फर्नेस जैसी संवेदनशील जगह पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है. समय-समय पर मेंटेनेंस नहीं होने से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. मजदूर संगठनों ने प्रशासन से मांग की है, कि प्लांट की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई हो और घायल मजदूरों को उचित मुआवजा दिया जाए.

प्रबंधन की ओर से अभी जारी नहीं किया गया कोई बयान

फिलहाल गैलेप्शी इंगोट प्लांट प्रबंधन की ओर से हादसे को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. फैक्ट्री इंस्पेक्टर की टीम से जांच कराने की मांग उठ रही है. लगातार हो रही औद्योगिक दुर्घटनाओं ने एक बार फिर जिले में श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

यह भी पढ़ें: रांची: डीजीपी तदाशा मिश्रा से मिले झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू, पुलिसकर्मियों के प्रमोशन की उठाई बात

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *