Click Here
Click Here
Click Here

रांची: डीजीपी तदाशा मिश्रा से मिले झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू, पुलिसकर्मियों के प्रमोशन की उठाई बात

Ranchi: डीजीपी तदाशा मिश्रा से झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू ने मुलाकात की. डीजीपी को उन्होंने कई मामलों से अवगत...

Ranchi: डीजीपी तदाशा मिश्रा से झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू ने मुलाकात की. डीजीपी को उन्होंने कई मामलों से अवगत कराया. राहुल मुर्मू ने राज्य के पुलिसकर्मियों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. पुलिसकर्मियों के प्रमोशन और कल्याणकारी कार्यों के बारे में जानकारी साझा की. झारखंड में पुलिसकर्मियों का प्रमोशन एक बड़ी समस्या बन गई है. लंबे समय से ट्रेनिंग पूरा करने के बाद भी पुलिसकर्मियों को प्रमोशन नहीं मिल पा रहा है. इसके कारण कई पुलिसकर्मी बिना प्रमोशन पाए रिटायर्ड हो रहे हैं. एएसआई से एसआई, एसआई से इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर से DY SP में प्रमोशन को लेकर बाधा उत्पन्न हो रही है. इसके अलावे एसीपी और एमएसीपी (MACP) का लाभ नहीं मिलना पुलिसकर्मियों के हौसले को कम कर रहा है.

यह भी पढें: हजारीबाग के फोटोग्राफरों ने तय किए नए रेट, वेडिंग पैकेज 50 हजार से शुरू, पासपोर्ट फोटो के लगेंगे 80 रुपये

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

डीजीपी तदाशा मिश्रा से समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

इसके अलावे झारखंड पुलिसकर्मी के लिए गृह जिला स्थानांतरण, शिकायत कोषांग की बैठक कर पात्रता रखने वाले पदाधिकारी का स्थानांतरण, 10 वर्ष से एक ही जिला व ईकाई में पदस्थापित पदाधिकारी का स्थानांतरण, JAPTC पदमा में SP का पदस्थापन या वैकल्पिक व्यवस्था करने, एसीपी, एमएसीपी से संबंधित उच्च न्यायालय के द्वारा पारित आदेश के आलोक में गृह विभाग से निर्गत आदेश के अनुरूप पुलिस मुख्यालय स्तर से आदेश निर्गत करने का अनुरोध किया गया. अध्यक्ष राहुल मुर्मू ने कहा कि इन सभी मामलों पर राज्य के डीजीपी तदाशा मिश्रा ने सुलझाने का आश्वासन दिया.

यह भी पढें: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बंद कमरों में ट्रेनिंग और परफेक्ट एकजुटता: राज्यसभा की बिसात पर कांग्रेस का मनोवैज्ञानिक मास्टरस्ट्रोक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *