Click Here
Click Here
Click Here

रांची: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर समाजसेवियों व सांस्कृतिक हस्तियों को किया गया सम्मानित

Silli: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित...

Ranchi
समाजसेवियों व सांस्कृतिक हस्तियों को किया गया सम्मानित

Silli: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में समाजसेवा एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही राज्यश्री सिंहदेव, धर्मपत्नी राजा पुष्पेंद्र सिंह सिंहदेव का सम्मानपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. उपस्थित वक्ताओं ने उनके सामाजिक कार्यों, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की.

बिनन्दिया झारखंड की लोकसंस्कृति, साहित्य और संगीत की अमूल्य धरोहर

मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पांच परगना क्षेत्र के महान लोककवि महाकवि बिनंद सिंह ‘बिनन्दिया’ के योगदान को स्मरण किया. उन्होंने कहा कि बिनन्दिया झारखंड की लोकसंस्कृति, साहित्य और संगीत की अमूल्य धरोहर हैं. राजपरिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने लोकजीवन, भक्ति और संस्कृति को अपनी साधना का आधार बनाया तथा अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध किया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

संजय सेठ ने कहा कि बिनन्दिया की रचनाओं में राधा-कृष्ण प्रेम, भक्ति, प्रकृति और लोकजीवन का जीवंत चित्रण मिलता है. उनके गीत आज भी जनमानस में लोकप्रिय हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं. उन्होंने महाकवि की रचनाओं के संरक्षण एवं व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.

कार्यक्रम में कई गणमान्य रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पूर्वी ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष विनय महतो, धीरज महतो एवं सिल्ली मंडल अध्यक्ष अम्बुज रजक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में प्राप्त उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. समारोह के माध्यम से समाजसेवा, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनावः रेडिसन ब्लू की छठी-सातवीं मंजिल पर एनडीए की नाकेबंदी, दो दिनों के लिए 32 कमरे किए गए हैं बुक

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *